आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में श्रीलंका के खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने स्टंप माइक पर कुछ ऐसा बोल दिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद दुनिथ वेल्लालागे के पैड पर लगी और इसके बाद जब भारतीय कप्तान रोहित के साथी डीआरएस कॉल पर उनकी सलाह लेने के लिए उनके पास आए तो उन्होंने बेहद हास्यास्पद प्रतिक्रिया दी। यही प्रतिक्रिया काफी वायरल हो गयी और फैंस इसको काफी एंजॉय कर रहे है।
यह घटना 29वें ओवर में हुई जब सुंदर वेल्लालागे को गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर वेल्लालागे ने फ्रंट फुट डिफेंस का प्रयास करते हुए खुद यॉर्क कर लिया। बल्ले और पैड के करीब होने के साथ, भारतीय खिलाड़ियों ने एक साथ एलबीडब्ल्यू की अपील की लेकिन अंपायर ने बल्लेबाज के पक्ष में अपना फैसला दिया।
जैसे ही अंपायर ने भारत की अपील ठुकराई, भारतीय खिलाड़ी डीआरएस कॉल के लिए रोहित की ओर देखने लगे। हालाँकि, भारतीय कप्तान कॉन्फिडेंट नहीं थे और उन्होंने गेंदबाज से इनपुट मांगा। हालाँकि, सुंदर भी बहुत कॉन्फिडेंट नहीं थे और वह चाहते थे कि कप्तान DRS लें। इसके बाद भारत के कप्तान ने एक मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए सुंदर से कहा: "क्या?? तुम मुझे बताएं, मेरे को क्या देख रहा है?" कप्तान रोहित इसके बाद हंसते हुए नज़र आये।
Vintage stump mic banter from @ImRo45
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 2, 2024
Watch the action from #SLvIND LIVE now on Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3, Sony Sports Ten 4 & Sony Sports Ten 5 #SonySportsNetwork #SLvIND #TeamIndia #RohitSharma pic.twitter.com/HYEM5LxVus