Advertisement
Advertisement
Advertisement

1st test: ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन 3 विकेट पर बनाए 107 रन, मेजबान टीम को जीत के लिए 7 विकेट की जरुरत

एशेज सीरीज 2023 के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन स्टंप्स तक 30 ओवर में 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap June 19, 2023 • 23:49 PM
1st test: ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन 3 विकेट पर बनाए 107 रन, मेजबान टीम को जीत के लिए 7 विकेट की जरुरत
1st test: ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन 3 विकेट पर बनाए 107 रन, मेजबान टीम को जीत के लिए 7 विकेट की जरुरत (Image Source: Google)
Advertisement

एशेज सीरीज 2023 के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन स्टंप्स तक 30 ओवर में 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए है। वहीं अब उन्हें आखिरी दिन मैच जीतने के लिए 174 रनों की जरुरत है और उनके 7 विकेट बचे हुए है। इस मैच में बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

बारिश के कारण जब तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ था उस समय इंग्लैंड का स्कोर 10.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 28 रन था। वहीं चौथे दिन का मैच शुरू हुआ तो पहला ओवर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान पैट कमिंस लेकर आये। उनकी पहली ही गेंद पर जो रुट ने रिवर्स स्कूप खेलने की कोशिश कि लेकिन चूक गए। रुट और ओली पोप ने आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 50 (47) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को 17वां ओवर करने आये कमिंस ने आखिरी गेंद पर पोप को क्लीन बोल्ड करते हुए तोड़ा। पोप ने 16 गेंद का सामना करते हुए 2 चौको की मदद से 14 रन बनाये। 

Trending


उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए हैरी ब्रूक उतरे। ब्रूक ने भी आक्रामक रुख अपनाया। वहीं पारी का 26वां ओवर करने आये नाथन लियोन ने पहली गेंद पर रुट को स्टंप आउट करवा दिया। रुट और ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 52 (49) रन जोड़े। रुट ने 55 गेंद का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। 

रुट के पवेलियन लौट जानें के बाद क्रीज पर कप्तान बेन स्टोक्स उतरे। हालांकि थोड़ी ही देर बाद लियोन ने 34वें ओवर की चौथी गेंद पर ब्रूक को आउट कर दिया। ब्रूक ने 52 गेंद का सामना करते हुए 5 चौको की मदद से 46 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर जॉनी बेयरस्टो आये। इसके बाद स्टोक्स और बेयरस्टो ने लंच ब्रेक तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। लंच ब्रेक जब हुआ उस समय इंग्लैंड का स्कोर 37 ओवर में 5 विकेट खोकर 155 रन था और उनकी लीड 162 रन हो गयी थी। कप्तान स्टोक्स 34 गेंद में एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं बेयरस्टो 1(12) रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। इंग्लैंड ने पहले सेशन में 26.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 127 रन बनाये। 

लंच के बाद जब चौथे दिन का दूसरा सेशन शुरू हुआ तो दोनों ही बल्लेबाजों ने बहुत हु ध्यान से पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 46 (71) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को लियोन ने 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेयरस्टो को आउट करते हुए तोड़ा। बेयरस्टो ने 39 गेंद में 3 चौको की मदद से 20 रन बनाये। बेयरस्टो के पवेलियन लौट जानें के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए मोईन अली आये। हालांकि थोड़ी देर बाद 49वां ओवर करने आये कमिंस ने कप्तान स्टोक्स को आउट कर दिया। स्टोक्स ने 66 गेंद में 5 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली। 

स्टोक्स के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए ओली रॉबिन्सन आये। मोईन और रॉबिन्सन ने 19 (37) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को जोश हेजलवुड ने 55वें ओवर की चौथी गेंद पर मोईन को आउट करते हुए तोड़ा। मोईन ने 31 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर स्टुअर्ट ब्रॉड आये। रॉबिन्सन ने उनके साथ 27 (44) रन जोड़े। इस साझेदारी को 62वें ओवर की 5वीं गेंद पर लियोन ने रॉबिन्सन को आउट करते हुए तोड़ा। रॉबिन्सन ने 44 गेंद में 2 चौको की मदद से 27 रन बनाये। 

इंग्लैंड की तरफ से आखिरी विकेट के रूप में जेम्स एंडरसन क्रीज पर आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 67वां ओवर करने आये कमिंस की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। एंडरसन ने 14 गेंद में 2 चौको की मदद से 12 रन बनाये। इसी के साथ इंग्लैंड 66.2 ओवर में 273 के स्कोर पर सिमट गयी और ऑस्ट्रेलिया को 281 रन का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4-4 विकेट पैट कमिंस और नाथन लियोनने लिए। वहीं एक-एक विकेट जोश हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड ने चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 (109) रन जोड़े। इस साझेदारी को रॉबिंसन ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर वॉर्नर को आउट करते हुए तोड़ा। वॉर्नर ने 57 गेंद का सामना करते हुए 4 चौको की मदद से 36 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मार्नस लाबुशेन आये। 

हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 22वां ओवर करने आये स्टुअर्ट ब्रॉड की तीसरी गेंद पर अपना विकेट दे बैठे। लाबुशेन ने 15 गेंद में 3 चौको की मदद से 12 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर स्टीव स्मिथ आये। वो भी ख्वाजा का साथ ज्यादा देर तक नहीं दे सके और 26वां ओवर करने आये ब्रॉड की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। स्मिथ ने 13 गेंद में एक चौके की मदद से 6 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए स्कॉट बोलैंड आये।

इसके बाद चौथे दिन का खेल खत्म होने तक और कोई विकेट नहीं गिरा। ऑस्ट्रेलिया का चौथे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 30 ओवर में 3 विकेट खोकर 107 रन था और उन्हें आखिरी दिन मैच जीतने के लिए 174 रन की जरुरत है। ख्वाजा 81 गेंदों में 6 चौको की मदद से 34 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं बोलैंड 19 गेंद में 3 चौको की मदद से 13 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए है। इंग्लैंड की तरफ से ब्रॉड ने 2 विकेट लिए। वहीं एक विकेट रॉबिन्सन को मिला 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन। 

Also Read: Live Scorecard

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।


Cricket Scorecard

Advertisement