इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट (Joe Root) ने लॉर्ड्स, लंदन में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच की दूसरी पारी में शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किये। यह रूट का 50वां इंटरनेशनल शतक था, जिससे वह इतिहास में 50 या अधिक शतक लगाने वाले केवल 9वें खिलाड़ी बन गए। इस शतक के साथ उन्होंने इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले एलिस्टेयर कुक को पछाड़ दिया। इसके अलावा रूट ने कई रिकॉर्ड्स बनाये और तोड़े जिसके बारे में हम आपको बताएंगे। आपको बता दे कि रूट ने पहली पारी में भी शतक जड़ा था।
रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं क्योंकि उन्होंने ग्राहम गूच को पीछे छोड़ दिया है। अपना शतक पूरा करने से पहले रूट उनसे आगे निकल गए। इंग्लैंड के क्रिकेटर गूच ने लॉर्ड्स में 2015 टेस्ट रन बनाए थे, जबकि रूट को इंग्लैंड के पूर्व स्टार से आगे निकलने के लिए 97 रनों की जरूरत थी। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में 121 गेंद में 10 चौको की मदद से 103 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं पहली पारी में 143(206) रन की शतकीय पारी खेली।
Joe Root in Test Cricket:
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) August 31, 2024
- 145 Matches.
- 265 Innings.
- 12377 Runs.
- 50.93 Average.
- 34 Hundreds.
- 64 Fifties.
- 5 Double Hundreds.
- THE GREATEST EVER FOR ENGLAND. pic.twitter.com/mvqyrdvue1
Most Test Hundreds for England in the History:
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) August 31, 2024
Joe Root - 34* (145 Tests).
Alastair Cook - 33 (161).
- JOE ROOT WRITTEN HISTORY. pic.twitter.com/oukMUxGrJn
रूट एक ही टेस्ट में लॉर्ड्स में दो शतक लगाने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। रूट से पहले केवल वेस्टइंडीज के जॉर्ज हेडली और इंग्लैंड के गूच और माइकल वॉन ने लॉर्ड्स में एक ही टेस्ट में दो शतक लगाए थे। रूट का दूसरी पारी में लगाया गया शतक टेस्ट क्रिकेट में 34वां शतक। इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक (33) को पछाड़ दिया। रूट अब इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए