3 भारतीय जो SA20 2025 ऑक्शन में ले सकते है हिस्सा (Image Source: Google)
हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने घोषणा की कि वह SA20 2025 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। वह लीग का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो SA20 2025 ऑक्शन के आगामी इवेंट में एंट्री कर सकते हैं।
1. अंबाती रायडू
इस लिस्ट में अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) पहले स्थान पर अपनी जगह बनाने में सफल रहे है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पहले ही सीपीएल में खेल चुका हैं और हाल ही में ILT20 में दिखाई दिया। ये बात तो सबको ही पता है कि उनके सुपर किंग्स परिवार के साथ अच्छे संबंध हैं और इसलिए वह प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। रायडू विदेशी मिडिल आर्डर बल्लेबाज के लिए एक अच्छा बैकअप हो सकते हैं।