हमने पहले भी कई भारतीय युवा क्रिकेटरों को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करते हुए देखा है और उसके बाद उन्हें कभी भारत के लिए नहीं खेला। भारत में ऐसा होना लाजमी है, जहां प्रतिभा की गहराई बहुत ज्यादा है। तो इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम उन तीन भारतीयों खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे जो हाल ही में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हुई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खेले थे लेकिन उन्हें अगली सीरीज के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
1. ध्रुव जुरेल
संजू हाल ही में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हुई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में ज्यादा परिपक्व नजर आए। उन्होंने मिडिल आर्डर में अहम भूमिका निभाई। भारत T20I सेटअप में संजू और पंत के साथ आगे बढ़ सकता है। भारतीय टी20 टीम में जगह पाने से पहले ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। इसलिए, कम से कम फिलहाल, वह अपने मामले को सही ठहराने के लिए संघर्ष कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 2 मैच खेले और सिर्फ 6 रन ही बना पाए।