रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में अपनी रणनीति से कई लोगों को चौंका दिया। आरसीबी के कुछ बड़े फैंस सोचते हैं कि फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 सीज़न के लिए और बेहतर खिलाड़ी खरीद सकते थे।
ऑक्शन का सबसे बड़ा सरप्राइज यह था कि आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज और विल जैक्स के लिए राइट टू मैच (RTM) कार्ड का उपयोग नहीं किया। आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए एक नए कप्तान की भी जरूरत थी क्योंकि फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया गया था और फिर, दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ को 2 करोड़ में साइन किया।
आरसीबी को एक नए कप्तान का नाम चाहिए। आरसीबी ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि आईपीएल 2025 में टीम की कप्तानी कौन करेगा। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कप्तान बना सकती है।