इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG vs RCB) के बीच गुरुवार, 07 मई को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्हें RCB अपने आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज़ जैकब बैथेल (IPL 2026 में 3 मैचों में 39 रन) की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना सकती है।
जॉर्डन कॉक्स (Jordan Cox): हमारी लिस्ट में पहला नाम इंग्लिश विकेटकीपर बैटर जॉर्डन कॉक्स हैं, जिन्हें RCB ने मिनी ऑक्शन में 75 लाख रुपये में खरीदकर अपनी स्क्वाड में चुना है। 25 साल का ये खिलाड़ी एक अटैकिंग बैटर हैं जो कि 178 टी20 मैचों में 140 की स्ट्राइक रेट और 30 की औसत से 4,045 रन बना चुका है। खास बात ये है कि उनके नाम टी20 में एक सेंचुरी भी दर्ज है। ऐसे में बेंगलुरु की टीम चाहे तो उन्हें जैकब बेथेल की जगह मौका दे सकती है।
वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer): जैकब बेथेल को रिप्लेस करने के लिए आरसीबी की स्क्वाड में 31 साल के भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर भी मौजूद हैं, जिन्हें मिनी ऑक्शन में 7 करोड़ की मोटी रकम चुकाकर खरीदा गया है। ध्यान दें कि वेंकी अय्यर RCB के लिए अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान कर सकते हैं।