3 Players Who Can Replace Jasprit Bumrah In India's Playing XI: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि भारतीय टेस्ट XI में जसप्रीत बुमराह की रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।
गुरनूर बरार (Gurnoor Brar): जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में 6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर बरार को भारतीय टेस्ट की प्लेइंग XI में चुना जा सकता है। ये रफ्तार का सौदागर देश के लिए 6 वनडे मुकाबले खेल चुका है जिसमें उन्होंने 11 विकेट झटके। अगर उन्हें श्रीलंका टूर पर टेस्ट खेलने का मौका मिलता है तो वो उनके लिए डेब्यू टेस्ट होगा। गौरतलब है कि गुरनूर 19 फर्स्ट क्लास मैचों में 62 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम लिस्ट ए के 15 मैचों में 23 विकेट और 9 टी20 मैचों में 10 विकेट दर्ज हैं।
आकिब नबी (Auqib Nabi): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर से आने वाले घातक तेज गेंदबाज़ आकिब नबी हैं। उन्हें जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद ही भारतीय टीम में बुलाया गया है। ध्यान दें कि 29 साल के आकिब ने लगातार घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करके भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई है। वो 43 फर्स्ट क्लास मैच (999 रन और 162 विकेट), 36 लिस्ट ए मैच (572 रन और 56 विकेट) और 39 टी20 मैचों (155 रन और 43 विकेट) का अनुभव रखते हैं।