दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) चोटिल हैं। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ फील्डिंग करते हुए सिर पर चोट लगी थी। उनकी ये चोट गंभीर होती है तो वो DC के आगामी मुकाबले मिस कर सकते हैं। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन तेज गेंदबाज़ों के नाम जो कि लुंगी एनगिडी की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI का हिस्सा बन सकते हैं।
मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc): लुंगी एनगिडी अपनी चोट के कारण नहीं खेल पाते तो ऐसे में 36 साल के घातक तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स की XI में उनकी परफेक्ट रिप्लेसमेंट होंगे। ये बाएं हाथ का तूफानी बॉलर अपनी रफ्तार से बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करता है और अब तक 158 टी20 मैचों में 217 विकेट ले चुका है। IPL में मिचेल के नाम 52 मैचों में 65 विकेट मौजूद हैं। उन्हें DC ने 11 करोड़ 75 लाख रुपये में रिटेन किया है।
दुष्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी श्रीलंकाई तेज गेंदबाज़ दुष्मंथा चमीरा हैं जिन्हें DC ने 75 लाख रुपये में रिटेन किया है। 34 साल के चमीरा एक बेहद ही अनुभवी खिलाड़ी हैं जो कि 172 टी20 मुकाबलों में 192 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने IPL में अब तक 19 मुकाबले खेले हैं।