चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के तेज गेंदबाज़ रामकृष्ण घोष (Ramakrishna Ghosh) अपने दाहिने पैर में फ्रैक्चर होने के कारण साल 2026 के बचे हुए आईपीएल सीजन (IPL 2026) से बाहर हो गए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि रामकृष्ण घोष को रिप्लेस करके CSK की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
आकाश मधवाल (Akash Madhwal): CSK की XI में रामकृष्ण घोष की परफेक्ट रिप्लेसमेंट दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ आकाश मधवाल हो सकते हैं जो कि IPL में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स जैसी चैंपियन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। 32 साल के आकाश जबरदस्त यॉर्कर डालने की काबिलियत रखते हैं और अब तक 56 टी20 मैचों में 61 विकेट ले चुके हैं। उन्हें CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह साइन करके 30 लाख रुपये में खरीदा है।
अकील हुसैन (Akeal Hosein): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी कैरेबियन स्पिन गेंदबाज़ अकील हुसैन हैं। 33 साल के अकील एक टी20 स्पेशलिस्ट हैं, जो कि 277 मैचों में 260 विकेट ले चुके हैं। खास बात तो ये है कि वो IPL के करंट सीजन में गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं और CSK के लिए 4 मैचों में 7.97 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके 6 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में अगर रामकृष्ण घोष की जगह अकील को XI में जोड़ा जाता है तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।