Advertisement
Advertisement
Advertisement

3rd T20I: भारत ने सुपर ओवर में मैच जीतते हुए श्रीलंका का 3-0 से किया सूपड़ा साफ

तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

Advertisement
3rd T20I: भारत ने सुपर ओवर में मैच जीतते हुए श्रीलंका का 3-0 से किया सूपड़ा साफ
3rd T20I: भारत ने सुपर ओवर में मैच जीतते हुए श्रीलंका का 3-0 से किया सूपड़ा साफ (Image Source: Google)
Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
Jul 30, 2024 • 11:58 PM

तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारत की तरफ से सुपर ओवर में गेंदबाजी करने वॉशिंगटन सुंदर आये थे और उन्होंने 0.3 ओवर में 2 रन ही बना पायी और आउट हो गयी। सुंदर ने सुपर ओवर में 2 विकेट लिए। श्रीलंका की तरफ से सुपर ओवर करने महीश तीक्ष्णा की गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ते हुए टीम को जीत दिला दी। भारत की तरफ से आखिरी ओवर करने कप्तान सूर्यकुमार करने आये थे। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
July 30, 2024 • 11:58 PM

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 39(37) रन शुभमन गिल के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। रियान पराग ने 26(18) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के जड़े। गिल और पराग ने छठे विकेट के लिए 54(40) रन की साझेदारी निभाई। सुंदर ने 18 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन का योगदान दिया। महीश तीक्ष्णा ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। वानिंदु हसरंगा के खाते में 2 विकेट गए। एक-एक विकेट असिथा फर्नांडो और रमेश मेंडिस लेने में सफल रहे। 

Trending

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। कुसल परेरा ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 5 चौको की मदद से 46 रन की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 41 गेंद में 3 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली। परेरा और मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 52(39) रन जोड़े। पथुम निसांका ने 27 गेंद में 5 चौको की मदद से 26 रन बनाये। मेंडिस और पथुम ने पहले विकेट के लिए 58(53) रन जोड़े। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट रवि बिश्नोई, कप्तान सूर्या, सुंदर और रिंकू सिंह चटकाने में सफल रहे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चरित असलंका (कप्तान), चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो। 

Advertisement

Advertisement