हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अपना रूद्र रूप दिखाया। उन्होंने बांग्लादेशी स्पिनर रिशाद हुसैन के ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ दिए। संजू ने इस मैच में आने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ दिया।
पारी का 10वां ओवर करने आये रिशाद की दूसरी गेंद पर संजू ने सीधे सामने की ओर छक्का जड़ दिया। रिशाद ने तीसरी गेंद संजू को ऑफ स्टंप की ओर डाली और उन्होंने इस पर लॉन्ग ऑन पर छक्का मार दिया। संजू ने रिशाद की चौथी गेंद पर भी सामने को और छक्का जड़ दिया। रिशाद की चौथी गेंद स्लॉट में गिरी जिसे संजू ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का के लिए भेज दी। रिशाद ने ओवर की आखिरी गेंद मिडिल ओर लेग स्टंप की ओर डाली जिस पर संजू ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का मार दिया। इसी के साथ संजू ने लगातार 5 छक्के मार दिए।
Sanju Samson - you beauty!#IDFCFirstBankT20ITrophy #INDvBAN #JioCinemaSports pic.twitter.com/JsJ1tPYKgD
— JioCinema (@JioCinema) October 12, 2024
संजू ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 40 गेंद में शतक जड़ दिया। इसी के साथ संजू टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में चौथे सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मैच में वो 47 गेंद में 11 चौको और 8 छक्कों की मदद से 111 रन की शतकीय पारी खेली। सैमसन T20I में शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने।
SANJU SAMSON CREATED HISTORY.
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) October 12, 2024
- Sanju Samson becomes first Indian Wicketkeeper to score Hundred in T20I. pic.twitter.com/IDkdXl6rZh