केनिंग्टन ओवल, लंदन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे इस तीसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म करना पड़ गया। खराब रोशनी की वजह से जब दूसरे दिन जल्द स्टंप्स की घोषणा करनी पड़ गयी। स्टंप्स के समय श्रीलंका का स्कोर पहली पारी में 45 ओवर में 5 विकेट खोकर 211 रन था। श्रीलंका इंग्लैंड के स्कोर से अभी 114 रन पीछे है।
दूसरे दिन स्टंप्स के समय श्रीलंका की तरफ से कप्तान धनंजय डी सिल्वा 106 गेंद में 10 चौको की मदद से 64 रन बनाकर क्रीज टिके हुए थे। वहीं कामिंदु मेंडिस 70 गेंद में 6 चौको की मदद से 54 रन बनाकर खेल रहे थे। पथुम निसांका ने 51 गेंद में 9 चौको की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट ओली स्टोन को मिले। क्रिस वोक्स और जोश हल एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
पहली पारी में इंग्लैंड 69.1 ओवर में 325 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान ओली पोप ने बनाये। उन्होंने 156 गेंद में 19 चौको और 2 छक्कों की मदद से 156 रन की शतकीय पारी खेली। बेन डकेट 79 गेंद में 9 चौको और 2 छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर आउट हो गए। पोप और डकेट ने दूसरे विकेट के लिए 95(100) रन की साझेदारी निभाई। हैरी ब्रूक ने 39 गेंद में एक चौके की मदद से 19 रन बनाये।