Cricket Image for 4 खिलाड़ी जिनकी झोली में गिर सकते हैं 5 करोड़, मिनी ऑक्शन में होगी बिडिंग वॉर (Jaydev Unadkat)
आईपीएल मिनी ऑक्शन नजदीक है। कुल 991 खिलाड़ियों ने आगामी आईपीएल के लिए अपने नाम भेजे हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 4 खिलाड़ियों के नाम जिन पर मिनी ऑक्शन में कम से कम 5 करोड़ की बोली लग सकती है।
हैरी ब्रूक्स (Harry Brook): 23 वर्षीय हैरी ब्रूक्स इंग्लैंड को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। ब्रूक्स ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता है। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भी ब्रूक्स 116 बॉल पर 153 रनो की तूफानी पारी खेली थी।
फटाफट फॉर्मेट में ब्रूक्स का स्ट्राइक रेट 148.38 का रहा है। उन्होंने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रखा है और उन पर बिडिंग वॉर होने के काफी ज्यादा चांस है। मिनी ऑक्शन में कम से कम उन पर 5 करोड़ की बरसात हो सकती है।


