एक फैन मैदान पर दौड़ते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) को गले लगाने की कोशिश करने लगा। यह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन हुआ। सुरक्षा कर्मियों ने उसे जल्दी से मैदान से बाहर किया और फिर खेल शुरू हो गया। यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान हुई।
स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पारी का 97वां ओवर करने आये। इस ओवर की तीसरी गेंद के बाद फैन मैदान में आया और स्लिप में खड़े विराट कोहली के कंधे पर हाथ रख दिया। इसके बाद कोहली को गले लगाने की कोशिश करने लगा। उसने सुरक्षा कर्मियों के आने से पहले अपने डांस मूव्स भी दिखाए। फिर उसे मैदान से बाहर ले जाया गया और खेल फिर से शुरू हुआ, इसके बाद बुमराह ने अपना ओवर पूरा किया।
Pitch invader huggs Kohli pic.twitter.com/RAz81zkfWc
— `rR (@ryandesa_7) December 27, 2024
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन पहली पारी में 122.4 ओवर में 474 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने बनाये। उन्होंने 197 गेंद में 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 140 रन की पारी खेली। उनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 72(145), डेब्यूटेंट सैम कोनस्टास ने 60(65), उस्मान ख्वाजा ने 57(121) और कप्तान पैट कमिंस ने 49(63) रनों की पारियां खेली। भारत की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट जसप्रीत बुमराह ने झटके। 3 विकेट रविंद्र जडेजा ने हासिल किये। 2 विकेट आकाश दीप और एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने हासिल किये।