Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा लगा सकते है रिकॉर्ड्स की झड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ 23 फरवरी को रांची में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बल्ले से कई रिकॉर्ड बना सकते है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap February 20, 2024 • 20:52 PM
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा लगा सकते है रिकॉर्ड्स की झड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा लगा सकते है रिकॉर्ड्स की झड़ी (Image Source: Google)
Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा। भारत ने इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। भारत ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में 434 रन के विशाल अंतर से हराया था। ये रनों के लिहाज से भारत की टेस्ट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। रोहित ने इस मैच में अच्छी कप्तानी करने के साथ-साथ बल्ले से भी अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने पहली पारी में अपने टेस्ट करियर का 11 शतक (131 रन) लगाया था। वहीं रांची में होने वाले आगामी टेस्ट में रोहित बल्ले से कई रिकॉर्ड्स बना सकते है जिनके बारे में हम आपको बताएंगे। 

1- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन का आंकड़ा छूने से मात्र 23 रन दूर है। रोहित के नाम वर्तमान में 57 टेस्ट मैच में 45.2 के औसत की मदद से 3977 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक, एक दोहरा शतक और 16 अर्धशतक देखने को मिले है। 

Trending


2- टेस्ट क्रिकेट में में कप्तान के तौर पर 1000 रन का आंकड़ा छूने से रोहित 70 रन दूर है। 

3- इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में 1000 रन पूरा करने से रोहित शर्मा 13 रन दूर है। 

4- हिटमैन शर्मा बड़ी-बड़ी हिट लगाने के लिए जानें जाते है। उन्होंने वनडे में खेले 262 मैचों में 323 छक्के लगाए है। 151 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 190 छक्के जड़े है और 57 टेस्ट में उनके नाम 80 छक्के दर्ज है। कुल मिलाकर तीनों फॉर्मेट में उन्होंने 593 छक्के लगाए है। 600 छक्कों का आंकड़ा छूने से वो 7 छक्के दूर है। 

5- इसके अलावा, दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9000 रन के आंकड़े से 37 रन दूर हैं। रोहित के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 118 मैचों में 8963 रन अपने खाते में जोड़े हैं।

6- रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 50 छक्कों तक पहुंचने के लिए दो छक्के दूर है। रोहित बेन स्टोक्स के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे, स्टोक्स के नाम फिलहाल 78 छक्कों का रिकॉर्ड है।

7- रोहित शर्मा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए 32 रनों की आवश्यकता है। रोहित के नाम 2392 रन दर्ज है। टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर है जिन्होंने 2423 रन बनाये है। 

8- रोहित को को इंटरनेशनल क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रिस गेल को पछाड़ने के लिए एक शतक की जरुरत है। इस समय दोनों खिलाड़ियों के नाम 42-42 शतक दर्ज है। 49 शतकों के साथ वॉर्नर पहले और 45 शतकों के साथ सचिन दूसरे स्थान पर है। 

Also Read: Live Score

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप। 


Cricket Scorecard

Advertisement