Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली,जानें कितने खिलाड़ियों का बेस प्राइस हैं करोड़ों में

12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले वाले आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कुल 590 क्रिकेटर्स के ऊपर बोली लगेगी। इन 590 खिलाड़ियों में 228 कैप्ड, 355 अनकैप्ड और 7 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। इसमें 370

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma February 01, 2022 • 14:39 PM
 590 cricketers set to go under the hammer in IPL 2022 Mega Auction
590 cricketers set to go under the hammer in IPL 2022 Mega Auction (Image Source: Twitter)
Advertisement

12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले वाले आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कुल 590 क्रिकेटर्स के ऊपर बोली लगेगी। इन 590 खिलाड़ियों में 228 कैप्ड, 355 अनकैप्ड और 7 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। इसमें 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं। 48 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, वहीं 20 खिलाड़ियों का 1.5 करोड़ रुपये। इसके अलावा 34 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा है।

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, अंबाती रायडू, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल और उमेश यादव हैं। 

Trending


अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे कई खिलाड़ियों पर इस ऑक्शन में बोली लगेगी, जिसमें कप्तान यश धुल के अलावा राज बावा, विक्की ओस्तवाल समेत कई अन्य खिलाड़ी हैं। 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी ऑक्शन में अपना नाम दिया है। हालांकि माना जा रहा है कि आर्चर ने भली ही ऑक्शन में नाम दिया है, लेकिन उनका खेलना मुश्किल है। इसके अलावा वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑक्शन में अपना नाम नहीं दिया है। 

Also Read: टॉप 10 लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज

विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा 47 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज के 34 और साउथ अफ्रीका के 33 खिलाड़ी हैं। 


Cricket Scorecard

Advertisement