St Lawrence Ground’s Unique Tree Story (Image Source: Google)
St Lawrence Ground’s Unique Tree Story: क्रिकेट का मैदान हरा-भरा होता है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा इंटरनेशनल मैदान देखा है, जहां बाउंड्री के अंदर ही एक बड़ा पेड़ खड़ा हो? और इतना ही नहीं, उस पेड़ के लिए क्रिकेट के अलग नियम भी बनाए गए हों।
यह कोई कहानी नहीं, बल्कि इंग्लैंड के कैंटरबरी स्थित सेंट लॉरेंस ग्राउंड की सच्चाई है।
करीब दो सौ साल पुराना लाइम का पेड़ उस समय भी वहां मौजूद था, जब 1847 में मैदान बनाया गया। तब इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरूआत भी नहीं हुई थी। मैदान बनाने वालों ने पेड़ को काटने के बजाय उसके चारों ओर क्रिकेट ग्राउंड तैयार कर दिया। धीरे-धीरे यह पेड़ दुनिया के सबसे अनोखे क्रिकेट वेन्यू में शामिल हो गया।