Abhishek Sharma Record: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच रविवार, 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की धुलाई करके इतिहास रच सकते हैं। अभिषेक के पास शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का एक बड़ा टी20I रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 25 वर्षीय अभिषेक भारत के लिए अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 33.23 की औसत और 193.49 की स्ट्राइक रेट से 565 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 44 चौके और 44 छक्के ठोके।
यहां से अगर अभिषेक दुबई के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ एक छक्का भी लगाते हैं तो भी वो पूर्व भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन को पछाड़ते हुए बतौर लेफ्टी टीम इंडिया के लिए टी20I के एक कलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। जान लें कि अभिषेक साल 2025 में भारत के लिए 6 इनिंग में 25 छक्के ठोक चुके हैं। वहीं शिखर धवन ने साल 2018 में भारत के लिए 17 इनिंग में 25 छक्के जड़ने का कारनामा किया था।