Abhishek Sharma Record: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बीते शनिवार, 18 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने एक तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का एक महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए इस मुकाबले में अभिषेक ने महज़ 22 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के ठोककर 59 रन बनाए। इसी बीच अभिषेक ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे किए और अब वो इस टूर्नामेंट में बतौर भारतीय सबसे कम गेंदों पर दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने 1,193 गेंदों पर दो हजार रन पूरे करके वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने IPL में 1,211 गेंदों पर ये कारनामा किया था। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि अब अभिषेक IPL में आंद्रे रसेल के बाद दूसरे सबसे कम गेंदों पर 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं।