अभिषेक शर्मा,राशिद खान इतिहास रचने की दहलीज रह,T20 World Cup 2026 में बन सकते हैं 5 अनोखे World Reco (Image Source: Google)
T20 World Cup 2026 May Witness 5 World Records: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होन वाला है। सबसे छोटे फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं ऐसे में कई रिकॉर्ड बनते और टूटते नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं 5 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड जो आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में बन सकते हैं।
T20I में सबसे तेज 100 छक्के
भारत के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में 38 मैच की 37 पारियों में 88 छक्के जड़े हैं। अगर अगली चार पारियों में वह 12 छक्के जड़ लेते हैं टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल यह कीर्तिमान वेस्टइंडीज के एविन लुईस के नाम दर्ज है, जिन्होंने इसके लिए 42 पारियां खेली थी।