SL vs ENG: Adil Rashid ने 1 विकेट लेकर ही रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबा (Image Source: AFP)
Sri Lanka vs England 3rd T20I: इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद (Adil Rashid) ने मंगलवार (3 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अपने कोटे के चार ओवर मे 25 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने पवन रत्नायके को अपना शिकार बनाया औऱ इसके साथ ही इतिहास रच दिया।
रशीद ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। रशीद ने 130 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है।
इसके अलावा वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ा है।