T20 World Cup 2026: Adil Rashid के पास भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में कमाल करने का मौका,एक साथ तोड़ सकत (Image Source: AFP)
India vs England 2nd Semifinal: इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद (Adil Rashid) के पास गुरूवार (5 मार्च) को भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इतिहास रचने का मौका होगा।
रशीद अगर इस मैच में चार विकेट हासिल कर लेते हैं तो इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में डैरेन गफ़ को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंत जाएंगे। रशीद ने अभी तक 324 मैच की 326 पारियों में 463 विकेट हासिल किए हैं। वहीं गफ के नाम 218 मैच की 252 पारियों में 466 विकेट दर्ज हैं।
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट