IND vs AFG: Manav Suthar की शानदार गेंदबाजी से आधी अफगानिस्तान टीम पवेलियन लौटी, टीम इंडिया से अभी (Image Source: X.com/Twitter)
India vs Afghanistan, One-off Test: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 113 रन पर 5 विकेट गवा दिए हैं। मेहमान टीम अभी भी भारत से 451 रन पीछे है।
अफगानिस्तान टीम की शुरूआत खराब रही और अब्दुल मलिक (16), सेदीकुल्लाह अटल (17) औऱ रहमानुल्लाह गुरबाज (12) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (20) थोड़ी देर क्रीज पर टिके औऱ रहमात शाह के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े।
अफसर जजई (3) के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा और इसके साथ ही दूसरे दिन के खेल समापन का ऐलान हो गया। रहमत 81 गेंदों में 43 रन की संघर्षपूर्ण पारी के साथ नाबाद पवेलियन लौटे।