Mohammad Nabi इतिहास रचने की दहलीज पर, अफगानिस्तान का कोई क्रिकेटर नहीं बना सका है ये महारिकॉर्ड (Afghanistan allrounder Mohammad Nabi)
Afghanistan vs India, 2nd T20I: अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) के पास मंगलवार (15 जून) को भारत के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम मे होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, जो अफगान क्रिकेट के इतिहास में कोई और खिलाड़ी नहीं बना पाया है।
अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेन के मामले में नबी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक खेले गए 334 इंटरनेशनल मैच की 311 पारियों में 296 विकेट लिए हैं।
अगर वह इस मुकाबले में 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक सिर्फ राशिद खान (462 विकेट) ने ही यह कारनामा किया है।