Rashid Khan भारत के खिलाफ धर्मशाला में बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतिहास रचने के लिए 4 विकेट की दर (Image Source: AFP)
India vs Afghanistan 1st ODI: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान (Rashid Khan) के पास शनिवार (13 जून) को भारत के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 विकेट
राशिद ने अफगानिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलकर 237 मैच की 234 पारियों में 446 विकेट लिए हैं। अगर वह चार विकेट हासिल कर लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में राशिद के बाद मोहम्मद नबी है, जिनके नाम 293 विकेट दर्ज हैं।