AFG vs IND: Mohammad Nabi ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड,ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेटर बने (Afghanistan allrounder Mohammad Nabi)
Afghanistan vs India, 2nd T20I: अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi T20I Record) ने मंगलवार (15 सितंबर) को भारत के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया, जो उनसे पहले दुनिया के तीन खिलाड़ी ही कर पाए थे।
2500 रन वाले पहले अफगानी
नबी ने 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके औऱ 1 छक्का जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 2500 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।