AFG vs SL: अफगानिस्तान-श्रीलंका की T20I और वनडे सीरीज होगी या नहीं, आ गया फाइनल फैसला (Image Source: Google)
Afghanistan vs Sri Lanka: अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के अधिकारियों ने मंगलवार (10 मार्च) को पुष्टि की है कि उन्होंने मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जारी जंग की वजह से, श्रीलंका के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरा (यूएई) में होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज को स्थगित कर दिया है।
दोनों टीमों के बीच 13 से 25 मार्च तक तीन वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेली जानी थी।
एसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव नसीब खान ने मंगलवार को क्रिकबज से बातचीत में कहा, "हां, श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज स्थगित कर दी गई है।" "फ्लाइट्स, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय परिस्थितियों को लेकर कुछ दिक्कतें थीं।"