भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले मेहमान टीम को बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज दरविश रसूली (Darwish Rasooli) निजी कारणों के चलते टीम कैंप छोड़कर अपने घर लौट गए हैं।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शनिवार (13 जून) से धर्मशाला में होने जा रहा है। इसके बाद दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के युवा टॉप ऑर्डर बल्लेबाज दरविश रसूली के पिता का निधन हो गया है। इस दुखद खबर के बाद यह 26 वर्षीय बल्लेबाज धर्मशाला से सीधे अपने घर लौट गए हैं। ऐसे में वह भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
Afghanistan top-order batter Darwish Rasooli has flown back home from Dharamsala after the loss of his father, to miss first ODI against India on Saturday. pic.twitter.com/IVTtEBfapJ
Press Trust of India (PTI News) June 12, 2026