Shahid Afridi (IANS)
लाहौर, 14 जून| पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी ने रविवार को उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने कोविड-19 से उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआएं की हैं। अफरीदी ने ट्वीट किया, उन लोगों का शुक्रिया जो मेरे स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं और मुझे संदेश भेज रहे हैं। आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया। कृपया सुरक्षित रहें और इस मुश्किल समय में जरूरतमंदों की मदद करते रहें। आप सभी को ढेर सारा प्यार।
अफरीदी ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से बताया था कि उनका कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है।
अफरीदी ने ट्विटर पर एक भावुक संदेश लिखते हुए इस बात की जानकारी दी थी। अफरीदी ने कहा था कि गुरुवार से ही वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे और इसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने अपने प्रशंसकों से दुआ करने को कहा है।