Aiden Markram Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 04 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्कराम (Aiden Markram) पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आज़म (Babar Azam) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 31 साल के एडेन मार्कराम मौजूदा समय में बेहद ही गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं और वो टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के लिए 7 मैचों की 7 इनिंग में 53.60 की औसत और 175.16 की स्ट्राइक रेट से 268 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं।
यहां से एडेन मार्कराम न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी बैटिंग के दौरान 36 रन बनाते हैं तो वो टूर्नामेंट में अपने 304 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ एक वर्ल्ड कप एडिशन में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। जान लें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड बाबर आज़म के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2021 में पाकिस्तानी टीम की कैप्टेंसी करके टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 60 की औसत से 303 रन बनाए थे।