आईपीएल 2023 के बाद से एमएस धोनी बहुत कम दिखाई दे रहे हैं लेकिन जब भी धोनी की एक झलक दिखाई दे जाए फैंस का दिन बन जाता है। इस बार धोनी की वजह से दिन बना है एक एयर होस्टेस का, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में धोनी को एक फ्लाइट में देखा जा सकता है।
इस वीडियो की शुरुआत में एक एयर होस्टेस नजर आती है और वो धोनी को फ्लाइट में देखकर मंत्रमुग्ध हो जाती है। इसके बाद वो धोनी से ऑटोग्राफ लेने के लिए उनकी सीट पर उनके लिए ढेर सारी चॉकलेट लेकर पहुंच जाती हैं। धोनी भी एयर होस्टेस द्वारा दी गई चॉकलेट्स को देखकर हंसने लग जाते हैं लेकिन वो उसमें से सिर्फ एक ही चॉकलेट लेते हैं।
इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी उनके बगल वाली सीट पर ही बैठी होती हैं। इस प्यारे से वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। वहीं, अगर धोनी की बात करें तो माही अपने घुटने की सर्जरी करवाने के बाद कुछ महीने आराम करेंगे और इस साल के आखिर में होने वाले मिनी ऑक्शन के दौरान फैसला लेंगे कि उन्हें आईपीएल 2024 खेलना है या नहीं।
Never wanted to be Seat 3E so bad https://t.co/L6IDd9TkHc
— Sonali (@samtanisonali1) June 25, 2023