Advertisement
Advertisement
Advertisement

शोएब अख्तर का खुलासा, दानिश कनेरिया के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ी करते थे बुरा बर्ताव !

27 दिसंबर। पाकिस्तान के दिग्गज शोएब अख्तर ने खुलासा किया है कि हिन्दू होने के नाते दानिश कनेरिया के साथ ड्रेसिंग रूम में पाकिस्तानी खिलाड़ी बुरा बर्ताव करते थे। एक चैट शो के दौरान शोएब अख्तर ने इन सभी बातों का खुलासा...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat December 27, 2019 • 11:33 AM
शोएब अख्तर का खुलासा, दानिश कनेरिया के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ी करते थे बुरा बर्ताव ! Images
शोएब अख्तर का खुलासा, दानिश कनेरिया के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ी करते थे बुरा बर्ताव ! Images (twitter)
Advertisement

27 दिसंबर। पाकिस्तान के दिग्गज शोएब अख्तर ने खुलासा किया है कि हिन्दू होने के नाते दानिश कनेरिया के साथ ड्रेसिंग रूम में पाकिस्तानी खिलाड़ी बुरा बर्ताव करते थे। एक चैट शो के दौरान शोएब अख्तर ने इन सभी बातों का खुलासा किया है।

शोएब अख्तर ने आगे कहा कि दानिश हिन्दू था इसलिए पाकिस्तानी खिलाड़ी उनके साथ खाना खाना नहीं चाहते थे। शोएब अख्तर ने ये भी कहा कि उनके साथ हमेशा भेद-भाव होते रहता था।

Trending


शोएब अख्तर के इस खुलासा के बाद दानिश कनेरिया भी सामने आए हैं और ANI को दिए बयान में कहा कि शोएब अख्तर के सामने आने से उनका हौसला बढ़ा है।

कनेरिया ने कहा कि वो आने वाले समय में उन खिलाड़ियों के बारे में खुलासा करेंगे जो उनको साथ भेद-भाव किया करते थे। दानिश कनेरिया पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 261 टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement