T20 WC 2026: टीम इंडिया के फैंस के लिए आई अच्छी खबर, नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले होगी इस धाकड़ खिल (Image Source: Google)
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पुष्टि की है कि वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) दिल्ली में टीम के साथ जुड़ेंगे, जहां 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ भारत अपना अगल मैच खेलेगा।
अमेरिका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में मिली 29 रन की जीत के बाद सूर्यकुमार ने कहा, “ वॉशी (वॉशिंगटन) दिल्ली मे हमारे साथ जुड़ेंगे। वह ठीक हैं सब अच्छा है।”
पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में वॉशिंगटन चोटिल (साइड स्ट्रेन) हो गए थे और उसके बाद से ही टीम से बाहर थे। वनडे सीरीज में उनकी जगह आयुष बदोनो को मौका मिला था। लेकिन भारतीय टीम ने उन्हें रिप्लेस ना करने का फैसला किया क्योंकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी।