IPL 12: RCB के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस नए तेज गेंदबाज को किया शामिल Images (Twitter)
28 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में हार झेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।
इस अहम मैच के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की मुंबई की टीम में वापसी हुई है। इसके साथ - साथ मुंबई इंडियंस टीम में अल्जाररी जोसेफ को शामिल कर लिया गया है।
अल्जाररी जोसेफ चोटिल गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए हैं।