Ambati Rayudu's All-Time IPL XI: चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने अपनी ऑल-टाइम IPL XI का खुलासा किया है। इस टीम में पावर हिटर्स, करिश्माई फिनिशर्स, मिस्ट्री स्पिनर्स और घातक गेंदबाज़ों की भरमार है। रायडू की ये ड्रीम टीम किसी भी विपक्षी को मात देने में सक्षम नज़र आती है।
चेन्नई सुपरकिंग्स और टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने हाल ही में सीनियर पत्रकार शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर अपनी ऑल-टाइम IPL XI चुनी। रायडू की ये टीम इतनी दमदार है कि शायद IPL के किसी भी दौर की सबसे खतरनाक टीमों में शुमार हो सकती है।
ओपनिंग की जिम्मेदारी ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को दी गई है। गेल IPL में अब तक 6 शतक और 357 छक्के जड़ चुके हैं, वहीं रोहित के नाम 7000 से ज्यादा रन और 5 ट्रॉफी हैं। तीसरे नंबर पर रायडू ने भरोसा जताया विराट कोहली पर, जो IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। चौथे नंबर पर जगह मिली सूर्या यानी सूर्यकुमार यादव को, जो अपनी 360 डिग्री बैटिंग के लिए मशहूर हैं।