Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ छक्कों की बारिश करते हुए रसेल ने बना डाला ये रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता के आंद्रे रसेल ने हैदराबाद के खिलाफ छक्कों की बारिश कर दी।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap March 23, 2024 • 22:02 PM
IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ छक्कों की बारिश करते हुए रसेल ने बना डाला ये रिकॉर्ड
IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ छक्कों की बारिश करते हुए रसेल ने बना डाला ये रिकॉर्ड (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छक्कों की बारिश कर दी। इस दौरान उन्होंने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे किये। रसेल ने इसके अलावा गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 200 छक्के लगाए है। कोलकाता ने हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन का स्कोर बनाया। 

रसेल ने 25 गेंद में 3 चौको और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस अर्धशतकीय पारी की मदद से कोलकाता 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। रसेल से पहले 8 बल्लेबाज आईपीएल में 200 से ज्यादा छक्के जड़ चुके हैं। टॉप पर क्रिस गेल ने अपना कब्ज़ा जमाया है। 

Trending


आईपीएल इतिहास में 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

357 छक्के - क्रिस गेल

257 छक्के - रोहित शर्मा

251 छक्के - एबी डिविलियर्स

239 छक्के - एमएस धोनी

235 - विराट कोहली

228 - डेविड वार्नर

223 - कायरन पोलार्ड 

203 - सुरेश रैना

200 - आंद्रे रसेल

रसेल के अलावा फिल साल्ट ने तीसरे मैच में 40 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रमनदीप ने 17 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। साल्ट और रिंकू सिंह ने 15 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन बनाये। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट टी नटराजन ने चटकाए। 2 विकेट पैट कमिंस और एक विकेट मयंक मारकंडे के खाते में गया। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। 

हैदराबाद के इम्पैक्ट खिलाड़ी: नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स और अभिषेक शर्मा।

Also Read: Live Score

कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, मनीष पांडे, वैभव अरोरा, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज़। 


Cricket Scorecard

Advertisement