Andre Russell Record: वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर आंद्रे रसेल (Andre Russell) टी20 फॉर्मेट के टॉप ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं। हाल ही में रसेल ने वो कारनामा कर दिया है जो कि टी20 में दुनिया का दूसरा कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया। उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
टी20 में 10,000 रन और 500 विकेट: आंद्रे रसेल मौजूदा समय में नेपाल टी20 लीग में खेल रहे हैं। वो बिराटनगर टीम का हिस्सा हैं। इस टूर्नामेंट के बीच उन्होंने अपने टी20 करियर के 10,000 रन पूरे किए हैं। उनके नाम टी20 में 545 विकेट भी दर्ज हैं। इसी के साथ अब वो दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी20 में 10,000 प्लस रन बनाए और 500 प्लस विकेट झटके। आंद्रे रसेल के नाम मौजूदा समय में 616 टी20 मैचों में 10,077 रन और 545 विकेट दर्ज हैं।
बताते चलें कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का महारिकॉर्ड इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जोस बटलर के नाम दर्ज है। उन्होंने 529 मैचों की 498 पारियों में 15,062 रन बनाए हैं। बात करें टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज की तो वो अफगानिस्तान के राशिद खान हैं। उन्होंने 553 टी20 मैचों में 743 विकेट चटकाए हैं।