आईपीएल 2023 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स के साथ होना है। अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें इस मैच को जीतना होगा और साथ ही बाकी टीमों के नतीजों पर भी उनकी नजर रहेगी। इस महामुकाबले से पहले मुंबई के खिलाड़ी जिम और ट्रेनिंग सेशन में काफी पसीना बहा रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया से खिलाड़ियों के ट्रेनिंग सेशन का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें कई खिलाड़ी दिख रहे हैं।
इस वीडियो में एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थे तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर, जो अपने मुंबई इंडियंस के साथी नेहल वढेरा के साथ पंजा लड़ाते हुए दिख रहे हैं। अर्जुन ने इस कॉन्टेस्ट में नेहल को हराया या नहीं, ये तो नहीं पता चला लेकिन उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अर्जुन की बॉडी की तारीफ भी कर रहे हैं।
एमआई द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में अर्जुन के अलावा, सूर्यकुमार यादव, विष्णु विनोद भी वजन उठाते हुए देखे जा सकते हैं। अर्जुन को मौजूदा आईपीएल सीजन में 4 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें इस युवा ऑलराउंडर ने 30.66 की औसत और 9.35 की इकॉनमी रेट से कुल 3 विकेट हासिल किए। जबकि अर्जुन को इस सीज़न में बल्लेबाजी करने के अधिक अवसर नहीं मिले और एक बार मौका मिलने पर उन्होंने बल्ले से 13 रन बनाए।
No. Rest. Days. https://t.co/tgMZf4Pgr3
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 19, 2023
Download the MI App, watch the complete #MIDaily episode now!#OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #TATAIPL #IPL2023 MI TV pic.twitter.com/4cvC7a3u5P