आईपीएल 2023 में आज यानी मंगलवार (16 मई 2023) को मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने वाला है, लेकिन इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज़ अर्जुन तेंदुलकर से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, LSG ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों को यह बताते नज़र आए कि उन्हें एक कुत्ते ने काट लिया है।
जहां एक तरफ अर्जुन तेंदुलकर कुत्ते के द्वारा काटे जाने के बाद परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ अब इस घटना पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मीम की बारिश कर दी है। बता दें कि अर्जुन ने लंबे समय के इंतजार के बाद इस साल अपना आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन पूरे सीजन में उन्हें अब तक सिर्फ 4 मुकाबलों में ही खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 3 विकेट झटके।
5 minutes before Arjun Tendulkar was bitten... pic.twitter.com/YqDIYhhZzT
— Dr. Ajayita (@DoctorAjayita) May 16, 2023
#ArjunTendulkar
— Kadak (@kadak_chai_) May 16, 2023
To Dog:
Why dis u bite Arjun Tendulkar during IPL pic.twitter.com/oeq8K2Dxun
Arjun Tendulkar: I'm not getting chance to play in team, what excuse should I give to people?
— Shubham Bhatt (@Shubharcasm) May 16, 2023
That dog who bit Arjun: #ArjunTendulkar pic.twitter.com/YCwDqk0Ljo
गौरतलब है कि इस सीजन खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला बरकरार रहा है। सभी टीमों में से कोई ना कोई खिलाड़ी इंजर्ड होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुआ है। हाल ही में मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर भी अपने रिहैब के लिए घर लौट चुके हैं। जोफ्रा को MI ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने अब जोफ्रा की जगह इंग्लैंड के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट क्रिस जॉर्डन को टीम का हिस्सा बनाया है।
Mumbai se aaya humara dost. pic.twitter.com/6DlwSRKsNt
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 15, 2023