आईपीएल 2021 में हुए ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को उनके बेस प्राइस 20 लाख पर खरीदा था लेकिन एक साल बाद यानि मेगा ऑक्शन 2022 में यही अर्जुन तेंदुलकर उन्हें 10 लाख महंगे पड़ गए। इसके पीछे का कारण थे गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा।
जी हां, ये सब को पता था कि अर्जुन तेंदुलकर को सिर्फ और सिर्फ मुंबई इंडियंस ही खरीदेगी और ऐसा हुआ भी जब आकाश अंबानी ने अर्जुन के बेस प्राइस पर उन्हें खरीदने के लिए पैडल उठा दिया। लेकिन तभी आखिरी वक्त पर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के मुख्य कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने मुंबई के मज़े लेते हुए अर्जुन पर बोली लगा दी।
ये नज़ारा देखकर आकाश अंबानी भी हंसने लगे और उन्हें देखकर आशीष नेहरा भी हंसी नहीं रोक पाए। अर्जुन को खरीदने में गुजरात की कोई दिलचस्पी नहीं थी लेकिन सिर्फ मुंबई के मज़े लेने के चक्कर में आशीष नेहरा ने ऐसा किया और यही कारण था कि 20 लाख के अर्जुन मुंबई इंडियंस को 30 लाख में पड़ गए।