Arshdeep Singh Record: भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च टी20 (NZ vs IND 2nd T20) में शानदार गेंदबाज़ी की। उन्होंने न्यूजीलैंड के सामने अपने कोटे के 4 ओवर में महज़ 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अर्शदीप ने टिम सेफर्ट (06 गेंदों पर 07 रन) और ग्लेन फिलिप्स (43 गेंदों पर 70 रन) का बड़ा विकेट चटकाया। इसी के दम पर उन्होंने इतिहास रचा और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) का एक बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।
अर्शदीप सिंह बने नंबर-1: सबसे पहले ये जान लीजिए 27 वर्षीय अर्शदीप भारतीय टी20 टीम के एक अहम सदस्य खिलाड़ी हैं। वो Team India के T20I के Champion Players में से एक हैं। उन्होंने ही भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट (101 मैचों में 148 विकेट) लिए हैं। खास बात ये है कि अब अर्शदीप India के लिए एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी बन गए हैं।
उन्होंने क्राइस्टचर्च टी20 में 2 विकेट लेकर साल 2026 में अपने 36 T20I विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने इसी के दम पर भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा है। भुवनेश्वर ने 2022 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 37 विकेट चटकाए थे।