Arshdeep Singh Record: भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने ऑकलैंड टी20 (NZ vs IND 4th T20) में अपने कोटे के 4 ओवर 38 रन देकर 1 विकेट लिया। इसी के साथ उन्होंने T20I में अपने 150 विकेट पूरे किए हैं। वो भारत के लिए ये मुकाम हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने हैं। अर्शदीप ने तीन World Record भी अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।
तोड़ा मुस्तफिजुर का रिकॉर्ड: अर्शदीप सिंह बतौर तेज गेंदबाज़ T20I में सबसे कम गेंदों पर 150 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2143 गेंदों पर ये कारनामा किया है। उनसे पहले ये रिकॉर्ड मुस्तफिजुर रहमान के नाम दर्ज था। उन्होंने 2532 गेंदों पर 150 टी20 इंटरनेशनल विकेट चटकाए थे।
वो T20I में दुनिया के तीसरे सबसे कम गेंदों पर 150 विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे ऊपर सिर्फ श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा और अफगानिस्तान के राशिद खान हैं।