India Probable Playing XI vs Netherlands: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 36वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड (IND vs NED) के बीच बुधवार, 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।
जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को मिल सकता है आराम: सूर्यकुमार यादव की कैप्टेंसी वाली इंडियन क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में अब टीम इंडिया अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज़ों को आराम देने का फैसला कर सकती है।
बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट ने बीते समय में लगातार ही अपने खिलाड़ियों के वर्कलोड पर काफी ध्यान दिया है। यही वज़ह है नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती या किसी दूसरे खिलाड़ी को आराम दिया जाता है, तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। जसप्रीत बुमराह ने टूर्नामेंट में 2 मैचों में 3 विकेट लिए हैं, वहीं वरुण चक्रवर्ती 3 मैचों में 6 विकेट निकाले हैं।