Arshdeep Singh Record: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs WI T20) में एक साथ दो खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। ये सीरीज मंगलवार, 05 अक्टूबर से खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा।
T20I में 150 विकेट: अर्शदीप सिंह भारत के नंबर-1 टी20 गेंदबाज़ हैं, जो कि 94 मैचों में 140 विकेट ले चुके हैं। वो वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में 10 विकेट लेकर अपने 150 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर सकते हैं। अर्शदीप के पास इस आंकड़ें तक पहुंचने वाला पहला भारतीय बनने का सुनहरा मौका है। भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी ये मुकाम हासिल नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 100 मैचों में 126 विकेट अपने नाम किए हैं।
एलीट लिस्ट में शामिल होने का मौका: भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में अर्शदीप सिंह अपने 150 T20I विकेट पूरे कर लेते हैं तो वो इस फॉर्मेट में 150 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की एलीट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। ये कारनामा दुनिया के आठ ही गेंदबाज़ों ने किया है। T20I में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम दर्ज है। उन्होंने 118 मैचों में 197 विकेट लिए हैं।