टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने दुबई में एशिया कप 2022 सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 72 रनों की तूफानी पारी से कई रिकॉर्ड तोड़े। 'हिटमैन' ने ना केवल इस साल का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया, बल्कि वो एशिया कप के इतिहास में सबसे अधिक स्कोर करने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए।
अपनी 72 रन की पारी के दौरान रोहित ने चार बड़े छक्के और पांच चौके लगाए। इन छक्कों में से एक छक्का ऐसा भी था जो जानलेवा साबित हो सकता था। दरअसल, रोहित का ये छक्का स्टेडियम में तैनात एक सुरक्षाकर्मी को लग गया। हालांकि गनीमत ये रही कि ये गेंद शरीर के ऐसे हिस्से पर लगी जहां पर उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी होगी।
ये घटना भारत की पारी के दसवें ओवर में देखने को मिली जब असिथा फर्नांडो की पहली गेंद पर ही, रोहित ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए और गेंद पर जोरदार शॉट खेलते हुए डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर छक्का जड़ दिया। रोहित का ये शॉट जिस दिशा में गया वहां एक सुरक्षाकर्मी खड़ा था और उसका चेहरा फैंस की तरफ था जिसके चलते वो गेंद ना देख सका।
#RohitSharma Keep your eyes on the ball when Hitman is in such form#INDvsSL pic.twitter.com/8J7UXgywVc
— Cricket fan (@Cricket58214082) September 6, 2022