Asia Cup History List Of Winners (Image Source: Google)
साल 1983 में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की स्थापना के साथ एशिया कप की शुरुआत हुई थी। पहला एशिया कप 1984 में संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था, जिसमें भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने हिस्सा लिया। टीम इंडिया पहले एशिया कप में चैंपियन बनी और श्रीलंका रनरअप रही थी।
अब तक एशिया कप के 15 संस्करण खेले जा चुके हैं। अभी खेला जा रहा 2023 एशिया कप इस टूर्नामेंट का 16वां संस्करण हैं। श्रीलंका ने सबसे ज्यादा 15 बार एशिया कप खेला है, इसके बाद 14 बार के साथ भारत,पाकिस्तान और बांग्लादेश संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार एशिया कप जीता है। श्रीलंका ने 6 बार और पाकिस्तान 2 बार खिताब पर कब्जा किया है।