Asian Games 2026: भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका सीधे नॉकआउट में, टूर्नामेंट का ड्रॉ घोषित (Image Source: AFP)
Asian Games 2026: जापान में सितंबर 2026 में होने वाले एशियाई खेलों के नॉकआउट राउंड में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की पुरुष टीमों को सीधे एंट्री मिल गई है, जबकि अफगानिस्तान, हांगकांग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान की टीमें इन चार बड़ी टीमों में शामिल होने के लिए पहले राउंड में भिड़ेगी।
क्रिकइनफो की खबर के अनुसार गुरुवार को एशियाई खेलों के पुरुष और महिला, दोनों टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ और ग्रुप की घोषणा की गई। पुरुष वाले एडिशन में 10 टीमें हैं और महिलाओं वाले एडिशन में आठ टीमें हैं।
महिलओं का टूर्नामेंट सीधा क्वार्टरफाइनल मुकाबलों से शुरू होगा, जिसमें भारत बनाम जापान, बांग्लादेश बनाम चीन, श्रीलंका बनाम मलेशिया और पाकिस्तान बनाम थाईलैंड और मुकाबले 17 से 22 सितंबर तक खेले जाएंगे।