भारत-वेस्टइंडीज के बीच रविवार, 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे (IND vs WI ODI) सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के तीन नए धुरंधुर खिलाड़ियों को अपना ODI डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
आकिब नबी (Auqib Nabi): जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आकिब नबी भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू करने की दहलीज पर खडे़ हैं। वो अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं और निचले क्रम में थोड़ी बहुत बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं। आकिब के नाम 45 फर्स्ट क्लास मैचों में 170 विकेट, 36 लिस्ट ए मैचों में 56 विकेट और 39 टी20 मैचों में 43 विकेट दर्ज हैं। उन्हें जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज़ों की गैरमौजूदगी में ODI डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel): टीम इंडिया के यंग क्रिकेटर ध्रुव जुरेल को वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। उन्हें भारतीय चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी के ऊपर रखकर स्क्वाड में जगह दी है। ऐसे में हो सकता है कि उन्हें अपना वनडे डेब्यू करने का मौका मिला। गौरतलब है कि ध्रुव को श्रेयस की गैरमौजूदगी में नंबर-5 पर अजमाया जा सकता है।