ZIM vs AUS 1st ODI:ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का शानदार आगाज किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 294 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 235 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार (15 सितंबर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 294 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मैट रेनशॉ ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 94 गेंदों में 109 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान और सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। वहीं ओलिवर पीक ने 40 गेंदों में 30 रन बनाए।